शिमला में दर्दनाक हादसा… खाई में गिरी कार, मां-बेटी समेत चार की मौत

खबर शेयर करें

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शोघी-मेहली बाईपास पर लालपानी पुल आनंदपुर के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इंडोनेशिया मास्टर्स: पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में, सिंगल्स में 500वीं जीत के साथ रचा इतिहास

स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और देर रात तक चले बचाव अभियान के बाद शवों को बाहर निकाला। हादसे का शिकार हुई कार का नंबर HP07-D-1154 बताया जा रहा है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: त्रिवेंद्र रावत पर लगे घूस और भ्रष्टाचार के आरोपों पर हाईकोर्ट में सुनवाई 1 मई को

हादसे के कारणों की जांच जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, खराब मौसम या किसी तकनीकी खामी की वजह से हुई।

यह भी पढ़ें 👉  EXCLUSIVE: कुमाऊं के पांचों नगर निगमों में कानून की अनदेखी, साल में 6 बैठकों का प्रावधान सिर्फ कागजों में

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।