उत्तराखंड: मखेत गांव में महिला को मारने वाले गुलदार को वन विभाग ने किया ढेर

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के मखेत गांव में महिला को मारने वाले आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने मार गिराया। घटना के बाद ग्रामीणों के आक्रोश और दबाव के चलते देर रात वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए गुलदार को ढेर किया। विभाग को मंगलवार रात एक बजे के बाद गुलदार के मारे जाने की सूचना मिली।

सोमवार देर शाम मखेत गांव निवासी रामेश्वरी देवी अपने घर के समीप खेत में निराई-गुड़ाई कर रही थीं। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार ने महिला की गर्दन पर नाखून और दांतों से हमला किया और घसीटते हुए झाड़ियों की ओर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सितारगंज में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

शाम करीब साढ़े सात बजे जब महिला का बेटा चंद्रशेखर दुकान से घर लौटा तो मां को न पाकर पिता से पूछा। पिता ने बताया कि वह खेत में काम करने गई है। जब बेटा खेत पहुंचा तो वहां खून बिखरा मिला। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और तलाश शुरू की गई। महिला का शव खेत से लगभग दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला।

यह भी पढ़ें 👉  तिहरा हत्याकांड: युवक ने माता-पिता और भाई की ली जान, मासूम भतीजा गंभीर

ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना क्षेत्र में अकेली नहीं है। इससे पहले 30 मई को डांडा गांव में रूपा देवी (59) और 25 फरवरी को देवल गांव में एक बुजुर्ग महिला गुलदार का शिकार बन चुकी हैं। लोगों का कहना है कि लगातार हमलों के बावजूद वन विभाग ने पहले कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: लव अफेयर में टूटा इंजीनियर...फांसी लगाकर दी जान, सोशल मीडिया पोस्ट ने खोले कई राज

मंगलवार रात हुई कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन साथ ही मांग की है कि वन विभाग क्षेत्र में गश्त बढ़ाए और गुलदारों की निगरानी के लिए ठोस व्यवस्था करे, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।