उत्तराखंड: कैमिकल फैक्टरी में भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी, एक कर्मी झुलसा

खबर शेयर करें

हरिद्वार पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर स्थित एक कैमिकल फैक्टरी में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, और ऊंची लपटें आसमान तक दिखाई देने लगीं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में बड़ा फेरबदल: 68 अनुभाग अधिकारी, अनुसचिव व उपसचिवों के तबादले, वर्षों से जमे अफसरों को हटाया...सूची देखें

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी झुलस गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, फैक्टरी में फंसे तीन कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नए साल पर बदलेगा मौसम का मिजाज...पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में शीत दिवस और कोहरे का अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन, सिडकुल और आसपास के दमकल स्टेशनों से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल विभाग की टीम राहत-बचाव कार्य में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्ता का नशा: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर महिला से मारपीट का गंभीर आरोप, CCTV वायरल होने से मचा हड़कंप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैली। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को घटना स्थल से दूर रहने की सलाह दी है।