दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, धरती हिली तो लोगों में मचा हड़कंप, रिक्टर स्केल पर 2.8 तीव्रता

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। यह झटके सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर महसूस किए गए। अचानक आई कंपन के कारण कई लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: उग्रवादियों ने कई घरों में लगाई आग, इंटरनेट बंद-कर्फ्यू लागू

Earthquake jolts Delhi in the morning: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तरी दिल्ली में जमीन से करीब 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के झटके इतने हल्के थे कि कुछ सेकंड में ही थम गए, लेकिन उनकी अचानकता ने लोगों को कुछ पलों के लिए आशंकित कर दिया।
दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा के सोनीपत जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इलाकों में लोगों ने पंखों, खिड़कियों और फर्नीचर में हल्की कंपन महसूस होने की बात कही। कुछ जगहों पर लोग डर के मारे खुले स्थानों की ओर निकलते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया नया इनकम टैक्स बिल 2025

भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल में नए साल की सुबह धमाका, पुलिस थाने के पास विस्फोट से हड़कंप...इमारतों को नुकसान

गौरतलब है कि दिल्ली भूकंपीय क्षेत्र-4 में स्थित है, जिसे भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में विशेषज्ञ समय-समय पर लोगों को सतर्क रहने और भूकंप के दौरान सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह देते रहते हैं।