उत्तराखंड में फिर हिली धरती, उत्तरकाशी-हिमाचल सीमा पर 3.6 तीव्रता का भूकंप

खबर शेयर करें

शाम साढ़े सात बजे महसूस हुए झटके, किसी नुकसान की सूचना नहीं

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में मंगलवार शाम एक बार फिर धरती डोली। उत्तरकाशी जिले की यमुना घाटी और हिमाचल प्रदेश सीमा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, पुलिस ने पॉक्सो में दर्ज किया मुकदमा

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े सात बजे मोरी क्षेत्र सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई, जबकि इसका केंद्र उत्तरकाशी-हिमाचल सीमा के घने जंगलों के बीच, जमीन से लगभग पांच किलोमीटर नीचे था।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत में ई-रिक्शा व बाइक भी चपेट में, पांच घायल

हालांकि, भूकंप से किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।