फिल्म ‘जाट’ पर विवाद, सनी देओल व रणदीप हुड्डा सहित पांच के खिलाफ एफआईआर

खबर शेयर करें

जालंधर। बॉलीवुड फिल्म ‘जाट’ में ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पंजाब के जालंधर में अभिनेता सनी देओल, रणदीप हुड्डा समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिल्म में एक आपत्तिजनक दृश्य को लेकर ईसाई संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है।

मामले में शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि फिल्म में रणदीप हुड्डा को प्रभु यीशु मसीह की मुद्रा में चर्च के भीतर दिखाया गया है। इसके साथ ही “आमीन” जैसे पवित्र शब्दों का उपयोग कथित रूप से अनुचित संदर्भ में किया गया है। एक संवाद में कहा गया—“आपके प्रभु सो रहे हैं, उन्होंने मुझे भेजा है”—जिसे समुदाय ने ईसाई आस्था का अपमान बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नैनीताल झील से शिप्रा नदी और गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड तक, NGT में गूंजे पर्यावरण के गंभीर सवाल

प्रदर्शन और चेतावनी के बाद जालंधर सदर थाने में अभिनेता सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार, निर्देशक गोपी चंद और निर्माता नवीन मालिनेनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  फूलों से खिला बदरीनाथ धाम, आज आस्था और उल्लास के साथ मनाई जाएगी दीपावली

ईसाई नेता विकलाव गोल्डी ने कहा कि यह दृश्य न केवल भारत, बल्कि विदेशों में बसे ईसाइयों की भावनाओं को भी आहत करता है। उन्होंने चेताया कि इस प्रकार की फिल्मों से कट्टरपंथी तत्वों को उकसावा मिल सकता है, जिससे धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। समुदाय ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एलन मस्क और ट्रंप के रिश्तों में दरार, व्हाइट हाउस ने स्पेसएक्स के सभी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स की जांच के दिए आदेश

You cannot copy content of this page