चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू, 17 अप्रैल से ऑफलाइन सुविधा भी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू हो गए हैं। राज्य के पर्यटन विभाग ने इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। श्रद्धालु सुबह 7 बजे से वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बांग्लादेश में हिंसा का एक और मामला, राजबाड़ी जिले में हिंदू युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या

उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। श्रद्धालु छह मार्च से पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in तथा मोबाइल एप Tourist Care Uttarakhand के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

आधार से होगा भारतीयों का पंजीकरण
भारतीय श्रद्धालुओं को पंजीकरण के लिए आधार कार्ड का उपयोग करना होगा। जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीक कोस्ट गार्ड की नाव से टकराई माइग्रेंट्स की स्पीडबोट, 14 की मौत, कई लापता

17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण
यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए प्रमुख ट्रांजिट कैंपों में काउंटर बनाए जाएंगे।

इन स्थानों पर खुलेंगे पंजीकरण काउंटर

  • ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप
  • हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान
  • विकासनगर
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भाजपा नेता की पत्नी से 47 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेज में लगाए गए जाली हस्ताक्षर, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

श्रद्धालुओं की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।

चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार और पर्यटन विभाग ने इस बार सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और पंजीकरण व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।