अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहे शिक्षकों की कार शिप्रा नदी में समाई, तीन की मौत, एक गंभीर

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा/हल्द्वानी। अल्मोड़ा से हल्द्वानी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की कार शनिवार शाम करीब सात बजे रातीघाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार सीधे शिप्रा नदी में जा समाई। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: संत निरंकारी मिशन का ‘प्रोजेक्ट अमृत’ सफाई अभियान 23 फरवरी को

सूचना मिलते ही खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीमों ने खाई में उतरकर कार में फंसे शिक्षकों को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला और खैरना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 दिन के भीतर 1500 वार्ड बॉय की भर्ती, तीन साल में दूर होगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी

डॉक्टर सुरेंद्र भंडारी, पुष्कर भैसोड़़ा और संजय बिष्ट ने जांच के बाद तीन शिक्षकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।

एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि कार के नदी में गिरते ही तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया और सभी घायलों व मृतकों को गरमपानी सीएचसी लाया गया। घायल शिक्षक की हालत नाजुक है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग हादसे वाली जगह पर सुरक्षा उपायों की मांग उठा रहे हैं।