Uttarakhand: धामी सरकार का बड़ा कदम…11 स्थानों पर 1082 वाहनों की पार्किंग सुविधा जल्द, जाम से मिलेगी राहत

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आवास विभाग प्रदेश के बड़े शहरों, तीर्थ स्थलों और पयर्टन केंद्रों पर जाम की समस्या दूर करने के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के 11 स्थानों पर जल्द पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिसमें 1082 वाहन पार्क हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यभार ग्रहण करते ही आवास विभाग को विकास प्राधिकरणों के जरिए बड़े शहरों, तीथार्टन और पयर्टन केंद्रों में युद्धस्तर पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, इसके बाद विभिन्न विकास प्राधिकरणों के जरिए 195 स्थानों पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव प्राप्त हुए, इसमें सरफेंस पार्किंग से लेकर मल्टी लेबल पार्किंग और टनल पार्किंग के तक के विकल्प शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अब उप निबंधक कार्यालयों में भी होगा विवाह और वसीयत का पंजीकरण

अब दूसरे चरण में 11 अन्य स्थानों पर पार्किंग निर्माण करीब 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है, आवास विभाग इसी वित्तीय वर्ष में यहां निर्माण पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इससे 1082 वाहनों के लिए पार्किंग सेवा उपलब्ध हो सकेगी। इसके अलावा विकास प्राधिकरणों द्वारा अपने संसाधनों से 11 अन्य स्थानों पर भी पार्किंग निर्माण की जा रही है, जिससे 359 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुटका-खैनी कारोबार के लिए नए ठिकानों की तलाश, गोपनीय बैठक हुई
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कई बार घूम चुकी है पाक जासूसी की आरोपी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, एजेंसियां सतर्क

-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

You cannot copy content of this page