भारत दौरे पर बांग्लादेश के दावे झूठे, आईसीसी ने सुरक्षा चिंताओं को सिरे से किया खारिज

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत यात्रा को लेकर बांग्लादेश की ओर से किए गए दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। आईसीसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल द्वारा सुरक्षा चिंताओं को लेकर दिया गया बयान भ्रामक और तथ्यहीन है। आईसीसी के मुताबिक, उनके किसी भी आधिकारिक संवाद में इस तरह की बात स्वीकार नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  17 साल बाद तारिक रहमान की वापसी, बांग्लादेश की राजनीति में भूचाल...आम चुनाव से पहले बीएनपी को नई ताकत

ICC Dismisses Bangladesh’s Claims on India Tour Security: दरअसल, आसिफ नजरुल ने ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया था कि आईसीसी की सुरक्षा टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को पत्र भेजकर भारत दौरे को लेकर तीन विशेष बिंदुओं पर चिंता जताई है। इनमें तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान की टीम में मौजूदगी, बांग्लादेशी समर्थकों द्वारा राष्ट्रीय जर्सी पहनना और बांग्लादेश में चुनाव नजदीक आने के कारण सुरक्षा खतरे बढ़ने की आशंका शामिल बताई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  एनडीए सरकार के 11 साल पूरे, पीएम मोदी बोले— हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित

हालांकि, आईसीसी के सूत्रों ने इन दावों को सिरे से नकारते हुए कहा कि आईसीसी और बीसीबी के बीच सुरक्षा को लेकर सामान्य आंतरिक बातचीत जरूर हुई है, लेकिन मुस्तफिज़ुर रहमान या समर्थकों को लेकर किसी तरह की औपचारिक चिंता नहीं जताई गई।

गौरतलब है कि फरवरी में प्रस्तावित टी20 विश्व कप से पहले बांग्लादेश ने भारत दौरे को लेकर असहजता जाहिर की है और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच सह-मेजबान श्रीलंका में कराने का अनुरोध किया है। इस पूरे मामले ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नई बहस को जन्म दे दिया है, जिस पर अब सभी की निगाहें आईसीसी के अगले कदम पर टिकी हैं।

You cannot copy content of this page