अमेरिका ने सीरिया में आईएस के खिलाफ छेड़ा बड़ा सैन्य अभियान, 70 आतंकी ठिकानों पर एक साथ हवाई हमला

खबर शेयर करें

वॉशिंगटन/दमिश्क। सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अमेरिका ने अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक सैन्य कार्रवाई की है। दो अमेरिकी सैनिकों और एक अमेरिकी नागरिक की हत्या के बाद अमेरिका ने कड़ा रुख अपनाते हुए आईएस के ठिकानों पर व्यापक हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी प्रशासन ने साफ किया है कि यह किसी नए युद्ध की शुरुआत नहीं, बल्कि मारे गए नागरिकों और सैनिकों के लिए जवाबी कार्रवाई है।

अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले सीरिया के रेगिस्तानी क्षेत्र में आईएस से जुड़े आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें दो अमेरिकी सैनिकों और एक अमेरिकी नागरिक दुभाषिया की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार ठहराया और सख्त सैन्य कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मोहन भागवत का बड़ा बयान: ‘ब्राह्मण होना कोई योग्यता नहीं, किसी भी जाति का व्यक्ति बन सकता संघ प्रमुख’

इसी क्रम में शुक्रवार को अमेरिकी वायुसेना ने सीरिया के विभिन्न इलाकों में फैले आईएस के नेटवर्क पर एक साथ बड़े पैमाने पर हमले किए। इन हमलों में आतंकी संगठन के करीब 70 ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें हथियार भंडारण केंद्र, प्रशिक्षण शिविर, कमांड पोस्ट और ऑपरेशनल अड्डे शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  नए साल की खुशियां मातम में बदलीं...स्विट्जरलैंड के क्रैंस मोंटाना में बार में भीषण धमाका, कई मौतों की आशंका, 100 से अधिक घायल

अमेरिकी सेना का दावा है कि इस कार्रवाई से आईएस को भारी नुकसान पहुंचा है और उसकी कई महत्वपूर्ण सैन्य व लॉजिस्टिक क्षमताएं नष्ट हो गई हैं। रक्षा अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि हालात की समीक्षा के बाद आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत, पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका

अमेरिका ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा और अपने नागरिकों व सैनिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।