रामनगर: ढिकुली के पास बस पलटी, छह घायल, ऑटो को बचाने में हुआ हादसा

खबर शेयर करें

रामनगर। चौखुटिया जा रही एक यात्री बस सोमवार सुबह ढिकुली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के प्रयास में सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे में छह यात्री घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मजाक बना खून-खराबे की वजह...‘मोटी’ कहने पर भड़की पड़ोसन, चाकू घोंपकर उतारा गुस्सा

जानकारी के अनुसार, रामनगर से सुबह करीब 7:20 बजे बस (UK04 पीए 0430) चौखुटिया के लिए निकली थी। करीब 7:45 बजे ढिकुली के पास सामने से आ रहे ऑटो और उसके पीछे जिप्सी को देखकर चालक प्रताप सिंह ने बस को बचाने की कोशिश की। गीली मिट्टी में टायर धंस जाने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो कारोबारियों से 68 लाख से अधिक टैक्स वसूला, ई-वे बिल और बुकिंग डेटा में भारी गड़बड़ी उजागर

बस में कुल 10 यात्री सवार थे। हादसे में राकेश सिंह, महेंद्र सिंह, ऋतिक, नरेश पाल और चालक प्रताप सिंह समेत छह लोग घायल हुए। एक युवक को मामूली चोट आई, जिसका प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर हिली धरती, उत्तरकाशी-हिमाचल सीमा पर 3.6 तीव्रता का भूकंप

सूचना मिलते ही एसडीएम प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि ऑटो को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।