Weather Update: उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान की चेतावनी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश और तेज तूफान का असर बना रहेगा।

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश और करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रेल से टकराकर घायल गजराज ने तोड़ा दम, चार दिन तक चला इलाज

वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। यहां हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन का ऐतिहासिक दिन, 17 फरवरी को नई सरकार का शपथ ग्रहण

आने वाले दिनों की बात करें तो 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम के ऐसे ही बदले हुए तेवर बने रहने का अनुमान है। बीते कुछ दिनों से पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर बरकरार है।

सोमवार शाम को चली तेज हवाओं का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला, जहां तापमान सामान्य से नीचे चला गया। शाम के समय लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ, जबकि दिनभर बादलों की आवाजाही के कारण मौसम सुहावना बना रहा।मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

You cannot copy content of this page