Uttarakhand: हिंदू नववर्ष पर गंगोलीहाट में युवा शक्ति का संकल्प, 2027 में सुरेंद्र कुमार को विधायक बनाने का ऐलान

खबर शेयर करें

गंगोलीहाट। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक समरसता, आस्था और राजनीतिक चेतना का अनूठा संगम देखने को मिला। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता एडवोकेट सुरेंद्र कुमार ने क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीरामचंद्र के छायाचित्र भेंट कर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी और अशासकीय स्कूलों के छात्रों को मुफ्त कोचिंग, एमओयू प्रक्रिया जारी

इस दौरान उन्होंने बेरीनाग, थल और पाखू क्षेत्रों का भ्रमण कर युवा साथियों और गणमान्य नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की। कार्यक्रम में युवाओं का खासा उत्साह देखने को मिला, जहां क्षेत्र के विकास, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

कार्यक्रम में युवा नेता दिनेश आर्या, भाजपा बेरीनाग ग्रामीण मंडल के कृष्णा कुमार, उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक संदीप सोनू, लोक गायक कृष्ण कुमार, मनोज कार्की (मन्नू), संदीप मेहता, मोहित मेहरा, राजेंद्र कुमार, विक्की धानिक और दिनेश धानिक सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल...गृह विभाग ने जारी किए स्थानांतरण आदेश, कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती...सूची देखें

युवाओं का बड़ा संकल्प

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वह क्षण रहा जब क्षेत्र के युवाओं ने एकजुट होकर एडवोकेट सुरेंद्र कुमार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। युवाओं ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दो दिन में 14 घोड़े-खच्चरों की मौत, संचालन पर 24 घंटे की रोक

इस आयोजन ने न केवल हिंदू नववर्ष की धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि गंगोलीहाट में युवाओं की राजनीतिक भागीदारी और जागरूकता का भी स्पष्ट संदेश दिया।

You cannot copy content of this page