Uttarakhand Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने गुरुवार को जारी पूर्वानुमान में बताया है कि 19 फरवरी को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, भारतीय समेत चार घायल, मिडिल ईस्ट में हवाई यातायात प्रभावित

पूर्वानुमान के अनुसार चमोली जिला, बागेश्वर जिला और पिथौरागढ़ जिला के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है।

3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर ज्यादा असर

मौसम विभाग का कहना है कि खासतौर पर 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक रहेगी। इससे ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में ठंड में और इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए दशकों पुरानी मजार ध्वस्त, भारी पुलिस बल तैनात

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बदलते मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, निचले इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बागेश्वर में भूकंप के झटके...3.7 तीव्रता से हिली धरती, कहीं नहीं नुकसान

मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग प्रभावित हो सकते हैं।

You cannot copy content of this page