Uttarakhand: विजिलेंस का शिकंजा…15 हजार की रिश्वत लेते लेखाकार रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा प्रकरण में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) हल्द्वानी की टीम ने बुधवार को लमगड़ा विकासखंड कार्यालय में तैनात एक लेखाकार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी लेखाकार की पहचान हरीश सिंह बिष्ट के रूप में हुई है, जिस पर शौचालय निर्माण से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने और लंबित भुगतान जारी करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: न्यूरो सर्जन डॉ. अभिषेक राज ने किया दुर्लभ ब्रेन सर्जरी का सफल ऑपरेशन, मरीज को मिली नई जिंदगी

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि लेखाकार उससे स्वीकृत शौचालय निर्माण कार्य की एफडीआर जारी करने और बकाया भुगतान के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: …तो एक एसआईबी अधिकारी के संरक्षण में चल रहा है टैक्स चोरी का सिंडिकेट

बुधवार को टीम ने लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में ट्रैप के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, दो-तिहाई निर्यात पर संकट

सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जिले में पखवाड़े के भीतर रिश्वतखोरी का यह दूसरा मामला सामने आया है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

You cannot copy content of this page