उत्तराखंड: शहरी विकास विभाग का बढ़ेगा बजट, 3000 करोड़ से अधिक आवंटन का अनुमान

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में शहरी विकास और आवास विभाग को इस बार बजट में बड़ी वृद्धि की उम्मीद है। बढ़ते शहरीकरण और पीएम आवास योजना 2.0 के लक्ष्यों को देखते हुए नगर निकायों में अवस्थापना सुविधाओं को विस्तार देने की योजना बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: विधायक बेहड़ के पुत्र पर हमले की साजिश का पर्दाफाश, सौरभ ने खुद रची थी साजिश, दोस्तों से करवाया हमला

पिछले साल शहरी विकास विभाग को 2565 करोड़ रुपये का बजट मिला था, जिसमें एडीबी सहयोगित इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, पेयजल और सीवरेज सुधार, ओपन जिम व पार्क निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल थीं। इस बार बजट बढ़कर 3000 करोड़ रुपये से अधिक जाने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में 'सृजन' प्रदर्शनी की धूम, बच्चों ने विज्ञान और कला में दिखाई प्रतिभा

शहरी विकास विभाग को नए नगर निकायों में सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही ऋषिकेश नगर एकीकृत शहरी अवस्थापना विकास परियोजना पर भी काम करना है। गैरसैंण के लिए पिछले साल 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जिसे इस बार बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ट्रैफिक डायवर्जन व सुरक्षा व्यवस्था सख्त

सरकार का जोर नगर निकायों में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने और अवस्थापना कार्यों में तेजी लाने पर है। ऐसे में इस बार का बजट शहरी विकास को नई रफ्तार देने वाला साबित हो सकता है।