Uttarakhand: सरकारी दफ्तरों में सुरक्षा को लेकर सख्त रुख, CM धामी ने एसओपी बनाने के दिए निर्देश

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी-कर्मचारियों तथा शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव को विस्तृत एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम से भेंट की। उन्होंने 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना सहित हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर सरकारी कार्मिकों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट, एक दिन में निवेशकों को तगड़ा झटका

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार कार्मिकों के मान-सम्मान और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने तत्काल मुख्य सचिव से फोन पर वार्ता कर अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देशों के साथ एसओपी तैयार करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमस्खलन: सेना ने बरामद किए दो और शव, अब दो मजदूर लापता

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और इस प्रकार की घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने देहरादून के एसएसपी को शिक्षा निदेशालय प्रकरण में शामिल दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव फिर टले, प्रदेश की पंचायतों में प्रशासक नियुक्त

बैठक में राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, मोर्चा अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।