Uttarakhand: 2 अप्रैल से चलेगी लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 13 फेरे लगाएगी

खबर शेयर करें

लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे ने ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए Lalkuan–Kolkata Weekly Special Train चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 2 अप्रैल से 25 जून तक लालकुआं से तथा 4 अप्रैल से 27 जून तक कोलकाता से कुल 13 फेरों के लिए संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 1:35 बजे लालकुआं से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, आसनसोल और बर्द्धमान होते हुए शुक्रवार रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  विवाहिता व दो मासूम बेटियों के शव तालाब से बरामद, बेटा न होने पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

वापसी में 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को सुबह 5:00 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय इकोनॉमी, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल रहेंगे। रेलवे के इस फैसले से गर्मी के मौसम में लंबी दूरी के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

You cannot copy content of this page