Uttarakhand: क्लेमेंटाउन में कुमाउंनी बैठकी होली की धूम, पारंपरिक रंगों से सराबोर हुआ माहौल

खबर शेयर करें

देहरादून। क्लेमेंटाउन क्षेत्र में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश परमार के आवास पर आयोजित कुमाउंनी बैठकी होली कार्यक्रम ने पूरे इलाके को सांस्कृतिक उल्लास से भर दिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाए गए इस आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष रंग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिकी वीज़ा और ग्रीन कार्ड आवेदकों के लिए सोशल मीडिया गतिविधियों पर नई नीति

कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक की धर्मपत्नी शशि चमोली, कार्यक्रम संयोजिका विजेता बोरा परमार, पार्षद कुसुम वर्मा, प्रीति सेठी, मुकेश रजोड़, अंजलि जखमोला और सुनीता शर्मा सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर कुमाऊंनी बैठकी होली की परंपरागत शैली में श्रृंगार, भक्ति और हास्य रस से ओत-प्रोत होली गीतों की प्रस्तुतियां दीं।

यह भी पढ़ें 👉  मौत भी कर्ज बन गई थी…एक फोन कॉल ने खोले बंद दरवाजे, SSP की संवेदनशीलता से पति को मिला अंतिम विदाई का हक

ढोलक और मंजीरे की थाप पर गूंजती पारंपरिक राग-रागिनियों ने वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। महिलाओं ने घर पर तैयार प्राकृतिक और ऑर्गेनिक रंगों तथा फूलों से एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शासकीय धन गबन मामले में दोषी लिपिक को पांच साल की सश्रम कैद, कोर्ट ने लगाया दस हजार का जुर्माना

पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा में सजी महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। आयोजन के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से क्षेत्र में शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव की कामना की।