Uttarakhand: अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं CM योगी, लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना

खबर शेयर करें

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 6 फरवरी को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। प्रस्तावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एक निजी समारोह में शामिल होने के साथ-साथ यमकेश्वर क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। उनके संभावित आगमन को लेकर क्षेत्र में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

CM Yogi Adityanath Uttarakhand Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस क्षेत्र से गहरा शैक्षणिक और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल में उन्होंने कक्षा 9 तक की पढ़ाई की थी। यही कारण है कि उनके संभावित दौरे को स्थानीय लोगों और शिक्षा जगत के लिए विशेष महत्व का माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 अपडेट: इंटरमीडिएट में देहरादून की अनुष्का टॉपर, 98.60% अंक हासिल किए

उत्तराखंड के विद्यालयों से जुड़ा रहा है योगी आदित्यनाथ का शैक्षणिक सफर
पंचूर गांव में जन्मे योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यहीं से प्राप्त की। उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विद्यालय पंचूर में अध्ययन किया। इसके बाद कक्षा 6 से 8 तक जूनियर हाई स्कूल बिथ्याणी से शिक्षा ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बस और लोडर की भीषण टक्कर, 2 की मौत, 14 गंभीर घायल

कक्षा 10 की पढ़ाई उन्होंने खाड़ी हाई स्कूल, नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल) से पूरी की। वहीं कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश से की। स्नातक की पढ़ाई उन्होंने कोटद्वार महाविद्यालय से पूरी की थी।

हेलिपैड तैयार, सुरक्षा और व्यवस्थाओं में जुटा प्रशासन
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों के अनुसार यमकेश्वर और बिथ्याणी क्षेत्र में हेलिपैड तैयार किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री के दौरे की आधिकारिक पुष्टि अभी प्रशासन की ओर से नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत, चालक गंभीर घायल

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और शिक्षा से जुड़े संस्थानों को विशेष पहचान प्राप्त होगी।