Uttarakhand: शादी का झांसा देकर 9 साल तक शोषण का आरोप, महिला अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के भतरौजखान थाने में एक महिला अधिकारी ने एक व्यक्ति पर शादी का झूठा झांसा देकर नौ वर्षों तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला अधिकारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित नंदन सिंह रावत के खिलाफ महिला उत्पीड़न, ठगी, जालसाजी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब नौ वर्ष पहले आरोपित ने गोलू देवता मंदिर में उससे शादी करने का विश्वास दिलाया और मंगलसूत्र पहनाकर साथ रहने लगा। इसके बाद दोनों लंबे समय तक साथ रहे और आरोपित कई बार महिला के घर भी आता-जाता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों पर पार्षद ने जताई नाराज़गी, मुख्य अभियंता से की वार्ता

महिला अधिकारी का आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने उसके सरकारी पद का लाभ उठाते हुए उससे वाहन, कपड़े, मकान किराया और अन्य निजी खर्चों के नाम पर लाखों रुपये भी ले लिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत, ई-केवाईसी की समयसीमा बढ़ी, नई तारीख जल्द

पीड़िता के अनुसार जब उसने संबंध को कानूनी रूप देने और विवाह का पंजीकरण कराने की बात कही तो आरोपी और उसके परिवार ने जातिगत टिप्पणी करते हुए शादी से इनकार कर दिया। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने फोन पर धमकाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

बीते 9 मार्च को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पुलिस जब बासोट स्थित उसके किराए के मकान पर पहुंची तो वह फरार मिला। अगले दिन फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर जांच की और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर मकान को सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी-रुद्रपुर में फल-फूल रहा टैक्स चोरी का नेटवर्क...जिम्मेदार चुप, सरकार के दावों की खुली पोल

एसओ अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित की तलाश जारी है। वहीं पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग भी उठने लगी है।