Uttarakhand: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

लोहाघाट। घाट क्षेत्र में सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ की ओर जा रही कार (यूके 03-3999) घाट पुल से पहले अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बाराकोट चौकी पुलिस और लोहाघाट फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: 150 मीटर गहरी खाई से मौत को मात, पुलिस की फुर्ती से स्कूटी सवार युवक की बची जान

घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल लोहाघाट भेजा गया। तहसीलदार बृजमोहन आर्या ने बताया कि हादसे में कार चालक युवराज ओली (18) पुत्र राजकिशोर निवासी गलचौड़ा, लोहाघाट गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दीपेश खर्कवाल (18) पुत्र गिरीश खर्कवाल निवासी पिथौरागढ़ को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अग्निवीर भर्ती 2026...चार जिलों के युवाओं के लिए बड़ा अवसर, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवराज ओली को बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।