Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने 121.07 करोड़ का बजट किया पारित

खबर शेयर करें

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए Badrinath Kedarnath Temple Committee (बीकेटीसी) की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। मंगलवार को देहरादून के कैनाल रोड स्थित कार्यालय भवन में आयोजित बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता बीकेटीसी अध्यक्ष Hemant Dwivedi ने की। इस दौरान आगामी यात्रा सत्र 2026-27 के लिए 121.07 करोड़ रुपये से अधिक का अनुमानित बजट भी पारित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विजय हजारे ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर की वापसी, शेष मुकाबलों में मुंबई की कप्तानी संभालेंगे

पारित बजट के अनुसार Badrinath Temple के लिए 57.47 करोड़ रुपये तथा Kedarnath Temple के लिए 63.60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रस्तावित आय के सापेक्ष 99.45 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान रखा गया है।

बैठक का संचालन करते हुए बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी Vijay Prasad Thapliyal ने पिछली बोर्ड बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की और वर्ष 2026-27 का बजट भी रखा।

यह भी पढ़ें 👉  Venezuela Oil Deal: वेनेजुएला तेल को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, कहा– जल्द दोबारा शुरू होगा निर्यात

बीकेटीसी अध्यक्ष Hemant Dwivedi ने कहा कि अप्रैल माह में चारधाम यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए समिति ने आवश्यक बजटीय प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के विजन और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के दिशा-निर्देशन में Kedarnath Temple का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि Badrinath Temple में पुनर्निर्माण कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे प्रोजेक्ट को केंद्र से मिली मंजूरी

बैठक में बीकेटीसी उपाध्यक्ष Rishi Prasad Sati, Vijay Kaparwan सहित सदस्य धीरज मोनू पंचभैया, महेंद्र शर्मा, प्रह्लाद पुष्पवान, देवी प्रसाद देवली, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, डॉ. विनीत पोस्ती, नीलम पुरी, दिनेश डोभाल, राजपाल जड़धारी, राजकुमार तिवारी, रजनीश भट्ट, वित्त अधिकारी मनीष उप्रेती, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।