Uttarakhand: हादसा…खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत, एक घायल रेस्क्यू

खबर शेयर करें

टिहरी गढ़वाल: जनपद टिहरी में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घुत्तू क्षेत्र के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में वाहन में सवार एक खच्चर की भी जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि घुत्तू के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार की आहट, सियासी गलियारों में तेज हुई हलचल

रेस्क्यू के दौरान टीम ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) को खाई में गिरा पाया। वाहन में दो व्यक्ति और एक खच्चर सवार थे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल पूरन सिंह (55 वर्ष), पुत्र रूप चंद्र सिंह, निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलंग, टिहरी गढ़वाल को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर बरकरार, लाखों खाताधारकों को फायदा

वहीं हादसे में बॉबी (28 वर्ष), पुत्र जगबीर लाल, निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में मौजूद खच्चर ने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  धोखा नहीं दे रहे स्मृति मंधाना के मंगेतर Palash Muchhal, मिस्ट्री गर्ल ने तोड़ी चुप्पी

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

You cannot copy content of this page