Uttarakhand: 19 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025, शिक्षक दिवस पर होगा सम्मान

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 शिक्षकों को इस वर्ष शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। शासन ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक शिक्षा के 6 और प्रशिक्षण संस्थान से 1 शिक्षक शामिल हैं।

शिक्षा सचिव रविनाथ रामन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह पुरस्कार उन शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, नवाचार को बढ़ावा देने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राज्य स्तरीय चयन समिति की सिफारिश के बाद इन नामों को अंतिम रूप दिया गया है।

चयनित शिक्षकों को आगामी 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के तहत प्रत्येक शिक्षक को 10 हजार रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाएगा। इसके अलावा संस्कृत शिक्षा विभाग से भी एक शिक्षक का चयन अलग से किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण हादसा: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, कई गंभीर

प्रारंभिक शिक्षा से इन शिक्षकों का हुआ चयन

प्रारंभिक शिक्षा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी रिखणीखाल जिला पौड़ी गढ़वाल के प्रधानाध्यापक विष्णुपाल सिंह नेगी, राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चोपता नारायणबगड़ जिला चमोली के सहायक अध्यापक लखपत सिंह रावत, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उदकोटी पुरोला जिला उत्तरकाशी के प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रावत, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कण्डोली अपर जिला देहरादून के सहायक अध्यापक वीरेंद्र सिंह रावत, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर जिला हरिद्वार के प्रधानाध्यापक रोबिन कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेड़ी भिलंगना जिला टिहरी गढ़वाल के सहायक अध्यापक महेश्वर प्रसाद सेमवाल, प्राथमिक विद्यालय ढौंडिक अगस्त्यमुनि जिला रुद्रप्रयाग के सहायक अध्यापक शशिकांत नौटियाल, प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट जिला चंपावत के सहायक अध्यापक जहीर अब्बास, प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा द्वितीय जसपुर जिला ऊधमसिंह नगर के सहायक अध्यापक नौ सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयपुर कोटाबाग जिला नैनीताल की सहायक अध्यापिका डॉ. श्वेता मजगाई, राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट जिला पिथौरागढ़ के सहायक अध्यापक विक्रम सिंह परिहार, राजकीय जूनियर हाईस्कूल गवाड़ द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा के सहायक अध्यापक त्रिलोक सिंह अधिकारी का चयन शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश ने थामी चारधाम यात्रा की रफ्तार, श्रद्धालुओं की संख्या में आई पांच गुना गिरावट

माध्यमिक शिक्षा से इन शिक्षकों का हुआ चयन

माध्यमिक शिक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर पाबौं जिला पौड़ी गढ़वाल में प्रवक्ता नरेंद्र सिंह नेगी, जीजीआईसी गौचर जिला चमोली में प्रवक्ता डॉ. सुमन ध्यानी शर्मा, जीआईसी भगवानपुर धारकोट जिला देहरादून के प्रधानाचार्य डॉ.अतुल कुमार श्रीवास्तव, जीजीआईसी गुलाबशाहपीर जिला हरिद्वार की प्रधानाचार्य कमलेश पंवार, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सौ जिला चंपावत के सहायक अध्यापक नवीन चंद्र पंत, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय जिला नैनीताल के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता का शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। जबकि प्रशिक्षण संस्थान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट जिला उत्तरकाशी के प्रवक्ता डॉ.सुबोध सिंह बिष्ट का चयन हुआ है।

You cannot copy content of this page