Uttarakhand: 12वीं की छात्रा की नृशंस हत्या…दवा लेने निकली थी, झाड़ियों में मिला शव, चचेरा भाई फरार

खबर शेयर करें

देहरादून/विकासनगर। देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की जिस तरह से हत्या की गई, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जब पुलिस ने छात्रा का क्षत-विक्षत शव बरामद किया तो एक पल के लिए पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। हत्या की बर्बरता को देखकर साफ प्रतीत होता है कि हत्यारा या तो बेहद गुस्से में था या फिर उसके मन में छात्रा के प्रति गहरी रंजिश थी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Brutal killing of Class 12 girl in Vikasnagar shocks police and locals: पुलिस को घटनास्थल से एक धारदार हंसिया बरामद हुई है, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हत्यारे ने छात्रा के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसके हाथों की उंगलियां कटी हुई थीं, नाक काट दी गई थी, गला बुरी तरह रेता गया था और सिर पर भारी पत्थर से वार किया गया था। इस नृशंस हत्याकांड के विवरण जिसने भी सुने, उसके रौंगटे खड़े हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में निवेश उत्सव: गृह मंत्री अमित शाह ने 1165 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, महिलाओं के लिए दो छात्रावासों की सौगात

ढालीपुर शक्ति नहर के किनारे छात्रा का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हंसिया भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हंसिया कुछ दिन पहले छात्रा के चचेरे भाई द्वारा विकासनगर की एक दुकान से खरीदी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: वर्दी घोटाले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, DIG अमिताभ श्रीवास्तव के निलंबन के आदेश

पुलिस तफ्तीश में यह भी सामने आया है कि छात्रा ढालीपुर की रहने वाली थी और बुधवार शाम अपने चचेरे भाई के साथ दवा लेने के लिए बाइक से निकली थी। रात करीब 9 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरी रात खोजबीन के बावजूद न तो छात्रा का पता चला और न ही उसका चचेरा भाई मिला। गुरुवार सुबह ढालीपुर शक्ति नहर के किनारे छात्रा का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिला पंचायत चुनाव में हुई घटना पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव और डीजीपी तलब

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और फरार चचेरे भाई की तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।