सोने-चांदी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव, घरेलू बाजार में गिरावट, एमसीएक्स पर तेजी से बदला रुख

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: हफ्ते की शुरुआत में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बुलियन वेबसाइट के अनुसार चांदी 7,940 रुपये टूटकर 2.38 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोना 1,250 रुपये फिसलकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि वायदा बाजार में तस्वीर कुछ अलग रही।

एमसीएक्स पर जोरदार उछाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर बीते कारोबारी सत्र में मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 7,280 रुपये यानी 3.08% की तेजी के साथ 2,43,715 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Ramnagar: पुलिस ने 5.320 किलो गांजे के साथ तस्कर दबोचा

इसी तरह अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना 2,819 रुपये (1.84%) चढ़कर 1,55,655 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।इस तेजी के बाद बाजार में दोबारा खरीदारी का माहौल बना, लेकिन रिकॉर्ड ऊंचे दामों ने खुदरा निवेशकों को सतर्क भी कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली
सोमवार 16 फरवरी को एशियाई कारोबार के दौरान वैश्विक बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड 0.27% फिसलकर 5,033 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं स्पॉट सिल्वर में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई और यह 76.34 डॉलर प्रति औंस पर रहा। विश्लेषकों के अनुसार, हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों पर दबाव बना।

CPI डेटा से बढ़ी दर कटौती की उम्मीद
जनवरी में अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में 0.2% की नरमी आई है। इससे महंगाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई है और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद मजबूत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: आईटीबीपी जवान की सड़क हादसे में मौत, विवाह समारोह में शामिल होने आया था घर

आमतौर पर कम ब्याज दरें सोने-चांदी जैसे नॉन-यील्डिंग एसेट्स के लिए सकारात्मक मानी जाती हैं, क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं।

रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरावट और रिकवरी
जनवरी के अंत में सोना 5,600 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर से ऊपर पहुंच गया था। हालांकि फरवरी की शुरुआत में तेज बिकवाली के चलते कीमतें 4,500 डॉलर से नीचे आ गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फिलहाल अस्थिर कारोबार के बीच सोना अपने नुकसान का लगभग 50% हिस्सा रिकवर कर चुका है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आगे की दिशा अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और केंद्रीय बैंक के संकेतों पर निर्भर करेगी।