अंतरिक्ष में फंसे चीन के तीन एस्ट्रोनॉट्स की घर वापसी का रास्ता साफ, शेनझोउ-21 से लौटेंगे पृथ्वी पर

खबर शेयर करें

बीजिंग। अंतरिक्ष में फंसे चीन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर वापसी अब तय हो गई है। अंतरिक्ष मिशन के दौरान उनके यान से स्पेस डेब्रिस (अंतरिक्ष मलबे) का एक टुकड़ा टकराने की आशंका के बाद वापसी रोक दी गई थी। चीन अब एक नया क्रू अंतरिक्ष में भेज रहा है और फंसे हुए ये तीनों एस्ट्रोनॉट्स नए यान शेनझोउ-21 के जरिये पृथ्वी पर लौटेंगे।

मलबे की टक्कर से टली थी वापसी
चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, तीनों अंतरिक्ष यात्री तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने के रोटेशन मिशन पर थे। उनकी वापसी 1 नवंबर को निर्धारित थी, लेकिन नए दल के पहुंचने के चार दिन बाद उन्हें लौटना था। हालांकि, वापसी यान शेनझोउ-20 से अंतरिक्ष मलबे के एक टुकड़े के टकराने की आशंका के बाद यह योजना रद्द कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पूर्व मुख्यमंत्री एन.डी. तिवारी की 100वीं जयंती पर मूर्ति का अनावरण, स्मृति पार्क को मिली पहचान

अप्रैल में गए थे मिशन पर, अब नए यान से वापसी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्री चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जी इसी साल अप्रैल में तियांगोंग स्टेशन के लिए रवाना हुए थे। अब इन्हें सुरक्षित रूप से लाने के लिए चीन शेनझोउ-21 मिशन भेज रहा है।
चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय ने बताया कि तीनों एस्ट्रोनॉट्स पूरी तरह स्वस्थ हैं और सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बर्ड हिट से बचाव को लेकर बड़ा कदम: लाहौर एयरपोर्ट हर सुबह तीन घंटे रहेगा बंद

चीन का बढ़ता अंतरिक्ष अभियान
चीन ने 2003 में मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत की थी और तब से लगातार अपनी तकनीक और क्षमता का विस्तार किया है। न केवल उसने अपना स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित किया है, बल्कि 2030 तक चंद्रमा पर मानव उतारने का लक्ष्य भी तय किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका के टेक्सास में बड़ा रेल हादसा, यूनियन पैसिफिक की मालगाड़ी के 35 डिब्बे पटरी से उतरे

शेनझोउ-21 मिशन की एक अनूठी उपलब्धि यह है कि इस मिशन में पहली बार वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए चूहों को भी अंतरिक्ष में भेजा गया है, जो चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक नया अध्याय जोड़ता है।