श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर आतंकी साजिश नाकाम, सोपोर के हाइगाम में मिला IED

खबर शेयर करें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। शनिवार को श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर उत्तरी कश्मीर के सोपोर क्षेत्र स्थित हाइगाम के पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद होने से हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। एहतियात के तौर पर हाईवे के दोनों ओर यातायात तत्काल रोक दिया गया, जबकि वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को दोहरा झटका, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर 12 लाख का जुर्माना

मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड) को बुलाया गया। सुरक्षा बलों ने IED को अपने कब्जे में लेकर गहन जांच की और बाद में नियंत्रित विस्फोट के जरिए सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। इस दौरान कुछ समय के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव से पहले गोलीकांड, ग्रामीण घायल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, IED किसने और कब लगाया, इसकी जांच जारी है। आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

You cannot copy content of this page