सुनीता विलियम्स की वापसी फिर टली, स्पेसएक्स के क्रू-10 मिशन की लॉन्चिंग स्थगित

खबर शेयर करें

वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फंसी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर की धरती पर वापसी एक बार फिर टल गई है। स्पेसएक्स के क्रू-10 मिशन की लॉन्चिंग तकनीकी खामियों के चलते स्थगित कर दी गई है। यह मिशन उनकी वापसी के लिए बेहद महत्वपूर्ण था।

हाइड्रोलिक सिस्टम में आई खराबी
मंगलवार को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए इस मिशन को लॉन्च किया जाना था। लेकिन लॉन्च पैड पर अंतिम जांच के दौरान हाइड्रोलिक सिस्टम में गड़बड़ी पाई गई, जिसके बाद इसे रोकने का फैसला लिया गया। नासा के अधिकारियों के मुताबिक, जब तक यह समस्या पूरी तरह हल नहीं हो जाती, तब तक मिशन को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  AI पर भारत-अमेरिका की बढ़ती साझेदारी, अमेरिकी अधिकारी बोलीं-खुलेपन और भरोसे पर टिकी हो तकनीकी ताकत

नौ महीने से फंसी हैं सुनीता
बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2023 में बोइंग स्टारलाइनर के जरिए अंतरिक्ष गए थे। उनका मिशन सिर्फ 10 दिनों का था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण वे 280 दिनों से आईएसएस में फंसे हैं। स्टारलाइनर में लगातार हो रही खराबी के कारण उनकी वापसी टलती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रंप का बड़ा ऐलान: अमेरिका में माइनिंग प्रोजेक्ट्स के लिए 2 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश

कब होगी वापसी?
नासा और स्पेसएक्स की टीमें इस समस्या को जल्द से जल्द हल करने में जुटी हैं। हालांकि, अभी तक क्रू-10 की नई लॉन्चिंग तारीख घोषित नहीं की गई है। नासा के अनुसार, मौसम और तकनीकी सुधारों को ध्यान में रखते हुए अगले कुछ दिनों में नई तारीख तय की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव चौराहे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, युवक की मौके पर मौत

अंतरिक्ष मिशन पर टिकी दुनिया की निगाहें
सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं। इस मिशन को नासा के लिए भी काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके सफल होने पर भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों को मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page