सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, पुरानी खांसी के चलते डॉक्टरों की निगरानी में

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को मंगलवार को नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है और उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। भर्ती को नियमित चिकित्सकीय जांच का हिस्सा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान-इजरायल तनाव के चलते एयरस्पेस बंद, इंडिगो और एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी को सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीटीआई से बातचीत में अस्पताल के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि उन्हें लंबे समय से खांसी की शिकायत है और दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वे समय-समय पर नियमित जांच के लिए अस्पताल आती रहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर नियंत्रण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से दिशानिर्देश मांगे

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल किसी तरह की गंभीर चिंता की बात नहीं है। सोनिया गांधी की सभी जरूरी चिकित्सकीय जांच की जा रही है और उनकी सेहत पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ऑपरेशन प्रहार के तहत झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

गौरतलब है कि सोनिया गांधी दिसंबर 2025 में 79 वर्ष की हो चुकी हैं। इससे पहले भी वे नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती होती रही हैं। उनकी तबीयत स्थिर होने की खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राहत की सांस ली है।

You cannot copy content of this page