महंगाई के बीच राहत: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 17 रुपये तक की कटौती, जानें नई दरें

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। आम जनता के लिए महंगाई के बीच राहत की खबर है। इंडियन ऑयल ने 1 मई 2025 को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 17 रुपये तक की कटौती की है। यह कटौती 19 किलो वाले सिलेंडर पर लागू की गई है।

दिल्ली में अब 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर 1747.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 1762 रुपये थी। कोलकाता में यह 1868.50 रुपये से घटकर 1851.50 रुपये, मुंबई में 1713.50 से घटकर 1699 रुपये और चेन्नई में 1921.50 से घटकर 1906.50 रुपये का हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: एसटीएच में डॉक्टरों की मनमानी चरम पर! मरीज लाइन में, डॉक्टर समय से पहले ओपीडी से गायब

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट स्थिर
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस माह कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की दरें इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: ₹853
  • कोलकाता: ₹879
  • मुंबई: ₹852.50
  • चेन्नई: ₹868.50
यह भी पढ़ें 👉  सिगरेट पीने वालों को बड़ा झटका: 1 फरवरी 2026 से एक्साइज ड्यूटी लागू, दाम 50% तक बढ़ने के आसार

गौरतलब है कि 8 अप्रैल को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जो लगभग एक साल बाद हुई थी।

उज्ज्वला योजना के तहत 300 रुपये तक की सब्सिडी
देश में 32.9 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं, जिनमें से 10.33 करोड़ कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए हैं। इन लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 300 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है। हालांकि दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में पहले से मौजूद राज्य योजनाओं के चलते यहां केवल 10% उज्ज्वला लाभार्थी ही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हल्द्वानी और रामनगर दौरे पर

1 अप्रैल को भी हुई थी कटौती
इससे पहले 1 अप्रैल को भी कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया था, जब दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर 41 रुपये सस्ता हुआ था।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page