विदेश भेजने का सपना दिखाकर 1.33 लाख की ठगी, फरार कबूतरबाज को पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें

रामनगर (नैनीताल)। विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों रुपये की ठगी करने वाले शातिर कबूतरबाज को रामनगर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

RamNagar Police Arrests Fraudster Accused of Cheating in the Name of Sending Abroad: पुलिस के अनुसार, 27 जून 2023 को हैदर अली पुत्र मखदूम अली, निवासी छोटा कब्रिस्तान बड़ी मस्जिद, रामनगर ने कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अयूब अंसारी पुत्र याकूब अंसारी, निवासी छोटा कब्रिस्तान बड़ी मस्जिद, खाताड़ी रामनगर तथा अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी पुत्र नसीम मुल्लाह सेठ, निवासी ग्राम सरखड़ा परमपुर माफी, ठाकुरद्वारा ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 1 लाख 33 हजार रुपये की ठगी की।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान हिंसक प्रदर्शनों में 5000 से ज्यादा मौतों का दावा, 1979 की क्रांति के बाद सबसे घातक हिंसा

तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 266/23, धारा 420 भादवि के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी पुलिस से बचते फिर रहे थे और लगातार फरार चल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: निगम व निकाय कर्मियों को मिली सौगात, महंगाई भत्ता 11% बढ़ा

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने 1 फरवरी 2026 को दबिश देकर वांछित अभियुक्त अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे भी कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन कालनेमि’ में कथित तांत्रिक गिरफ्तार, झाड़-फूंक के नाम पर ठगी और शोषण का आरोप

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा और कांस्टेबल विपिन शर्मा शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि विदेश भेजने या नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।