Pithoragarh: बंगापानी-मदकोट मार्ग पर खाई में गिरी कार, सेना के जवान समेत तीन युवकों की मौत

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़: जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। बंगापानी-मदकोट मोटर मार्ग पर एन बैंड के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सेना के एक जवान सहित तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को चार युवक इनोवा कार से मुनस्यारी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन बंगापानी से करीब एक किलोमीटर पहले एन बैंड के पास पहुंचा, अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  गलवान के बाद चीन ने किया गुप्त परमाणु परीक्षण, अमेरिका का सनसनीखेज दावा

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर दो युवकों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी, मूल निवासी धूरातोली मुनस्यारी (हाल निवासी जीआईसी पिथौरागढ़) और अंकित पांडे (27) पुत्र बसंत पांडे, निवासी दौला पिथौरागढ़ के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब मोबाइल से लगेगी हाजिरी

घटना में गंभीर रूप से घायल आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत और देवेश पंत, दोनों निवासी पिथौरागढ़ को पहले स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में अस्कोट के पास आयुष पंत ने भी दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतकों में शामिल लक्ष्मण सिंह नेगी भारतीय सेना की एएमसी (आर्मी मेडिकल कोर) में तैनात थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नवमी पर एक अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, कर्मचारी संगठनों ने जताया आभार

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एन बैंड क्षेत्र में सड़क काफी संकरी और खतरनाक है, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।