उत्तराखंड में बारिश से राहत नहीं, पर्वतीय जिलों में 24 सितंबर तक अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि शेष क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में होली पर्व की तिथि का निर्धारण, 13 मार्च को होगा होलिका दहन, 15 मार्च को मनाया जाएगा होली पर्व

मौसम केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के कुछ हिस्सों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बधाई: उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में रचा इतिहास, पदकों का शतक पूरा किया

पूर्वानुमान के मुताबिक 24 सितंबर तक राज्य के अधिकांश इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने पर्वतीय और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहने की अपील की है।