Nainital: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो पर्यटकों की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र के गठिया के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उन्नाव (उत्तर प्रदेश) से जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे चार लोगों की कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा दो फरवरी से, लोअर पीसीएस में त्रुटि सुधार की विंडो भी खुली

डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद खाई में गिरे वाहन से सभी घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया।

घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान अतुल दुबे (26 वर्ष) और श्याम (30 वर्ष), निवासी पीतांबर नगर, उन्नाव के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: केदारनाथ हेली सेवा पर कड़ी सख्ती, सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद उड़ान पर रोक

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अभिराज (26 वर्ष) और अंकित चौधरी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बी.डी. पांडे जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अग्निवीर भर्ती का अगला चरण 15 जनवरी से, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की होगी रैली

पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।