Nainital: 150 मीटर गहरी खाई से मौत को मात, पुलिस की फुर्ती से स्कूटी सवार युवक की बची जान

खबर शेयर करें

नैनीताल। तल्लीताल पुलिस की तत्परता और समन्वित रेस्क्यू कार्रवाई से एक युवक की कीमती जान बच गई। पाइंस–भवाली रोड पर स्कूटी से उतरते समय संतुलन बिगड़ने के कारण युवक स्कूटी सहित लगभग 100 से 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसडीआरएफ व फायर टीम के सहयोग से चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया।

Heroic Rescue by Tallital Police Saves Life on Bhowali Road: जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना तल्लीताल को सूचना मिली कि पाइंस भवाली रोड, नैनीताल के पास एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  16 घंटे बाद बोरवेल में फंसे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला

थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। खाई में गिरे युवक की पहचान कमल सिंह मेहरा पुत्र बालम सिंह मेहरा, निवासी पंगोट मल्लीताल, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव फिर टले, प्रदेश की पंचायतों में प्रशासक नियुक्त

पुलिस, एसडीआरएफ और फायर टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। युवक के शरीर पर खुली चोटें और गंभीर अंदरूनी चोटें पाई गईं। रेस्क्यू के बाद घायल को पुलिस के सरकारी वाहन से जिला चिकित्सालय बीडी पांडे, मल्लीताल उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका की बड़ी सैन्य कार्रवाई...ईरान की 16 माइन बिछाने वाली नौकाएं तबाह, ट्रंप की सख्त चेतावनी

इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन में थानाध्यक्ष मनोज सिंह नयाल, हेड कांस्टेबल दीवान नाथ, कांस्टेबल अमित गेहलोत सहित एसडीआरएफ व फायर टीम की अहम भूमिका रही। समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।