Nainital: ओवररेटिंग पर प्रशासन सख्त…मदिरा दुकानों पर छापे, ₹3.05 लाख जुर्माना वसूला

खबर शेयर करें

नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देशों के बाद जनपद में मदिरा दुकानों पर व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र की गई।

शुक्रवार को नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल और लालकुआं तहसील क्षेत्रों में संचालित देशी व विदेशी मदिरा दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक कीमत पर शराब बेचने समेत अन्य अनियमितताएं सामने आईं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: होटल से 104 जिलेटिन रॉड्स बरामद, मालिक गिरफ्तार...15 साल से छिपाकर रखा था विस्फोटक

जांच में रामनगर (रानीखेत रोड), लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी, मंडी तीनपानी बाईपास, मुखानी, जवाहर नगर, भवानीगंज, बैलपड़ाव और तल्लीताल क्षेत्र की दुकानों में गड़बड़ियां पाई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: विजिलेंस का बड़ा एक्शन: डीएसओ श्याम आर्य और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

इन मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 64/74 के तहत संबंधित विक्रेताओं पर कुल ₹3 लाख 5 हजार का जुर्माना लगाया गया, जिसे तत्काल सरकारी राजस्व में जमा कराया गया।

प्रशासन ने सभी मदिरा विक्रेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित MRP पर ही बिक्री सुनिश्चित करें। भविष्य में किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

👉 वहीं, जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि ओवररेटिंग या अन्य गड़बड़ी की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

You cannot copy content of this page