दक्षिण कोरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: 50 से अधिक घायल, 35 की हालत गंभीर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खबर शेयर करें

देयजियोन (दक्षिण कोरिया)। दक्षिण कोरिया के औद्योगिक शहर देयजियोन में शुक्रवार को एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में कम से कम 50 लोग घायल हो गए, जिनमें से 35 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

National Fire Agency के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री परिसर में मौजूद कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में घना काला धुआं आसमान में उठता दिखाई दिया, जिससे आग की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  जस्टिस सूर्यकांत आज लेंगे भारत के 53वें CJI के रूप में शपथ, संघर्ष से शिखर तक का प्रेरक सफर

अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फैक्ट्री के अंदर कितने कर्मचारी फंसे हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि घायलों की संख्या और बढ़ सकती है। आग लगने की सूचना दोपहर में मिली, जिसके बाद तुरंत बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों के लापता होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त...संगठित नेटवर्क की आशंका, सरकार को दिए सख्त निर्देश

आग पर काबू पाने के लिए 200 से अधिक दमकलकर्मियों और 70 से ज्यादा फायर वाहनों को मौके पर तैनात किया गया है। रेस्क्यू टीम लगातार अंदर फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई है।

इस बीच, दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री Kim Min-seok ने घटना का संज्ञान लेते हुए हालात पर नजर बनाए रखी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आग बुझाने और राहत कार्यों में किसी भी तरह की कमी न छोड़ी जाए और सभी संसाधनों को तत्काल प्रभाव से लगाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मरीजों की जेब पर असर, निकाय चुनाव के बाद मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगे इलाज के चार्ज

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस भीषण हादसे के पीछे क्या वजह रही।