लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाए जाएंगे

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बुधवार दोपहर दिल्ली ले जाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, वह दो बजे एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नीट यूजी 2025: परीक्षा पैटर्न और समय सीमा में बड़ा बदलाव, कोविड से पहले की व्यवस्था बहाल

लालू यादव के ब्लड शुगर लेवल में अचानक बढ़ोतरी के कारण उनकी स्थिति और गंभीर हो गई है। बीते दो दिनों से उनकी तबीयत खराब थी, लेकिन बुधवार सुबह उनकी हालत और बिगड़ गई। पटना के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए दशकों पुरानी मजार ध्वस्त, भारी पुलिस बल तैनात

राजद प्रमुख के साथ उनके छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी दिल्ली जाएंगे। वहीं, उनकी बेटी मीसा भारती पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। समर्थकों ने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए दुआएं करनी शुरू कर दी हैं।