इंडिगो ने चार अंतरराष्ट्रीय शहरों की उड़ानें कीं अस्थायी रूप से बंद

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में लगातार गहराते तनाव और युद्ध जैसे हालातों का असर अब भारतीय विमानन सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ईरान से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के बीच सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को देखते हुए चार अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं, जिससे हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा...बारात की बस 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल

Flights to Four International Cities Suspended Till February 28, 2026: इंडिगो ने त्बिलिसी (जॉर्जिया), अल्माटी (कजाकिस्तान), बाकू (अजरबैजान) और ताशकंद (उज्बेकिस्तान) जाने वाली सभी उड़ानों को 28 फरवरी 2026 तक रद्द करने की घोषणा की है। एयरलाइन प्रबंधन के अनुसार, मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालातों को देखते हुए यह निर्णय पूरी तरह एहतियातन लिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  काठमांडू : तख़्तापलट के बाद नेपाल की संसद भंग, पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की बनीं अंतरिम प्रधानमंत्री

एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को राहत देते हुए कहा है कि जिन यात्रियों ने इन रूट्स के लिए टिकट बुक कर रखी है, वे अपनी सुविधा के अनुसार या तो वैकल्पिक उड़ान का विकल्प चुन सकते हैं या फिर टिकट की पूरी राशि का रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे उड़ानों से संबंधित ताजा जानकारी और सहायता के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर दी बधाई

इंडिगो प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि पश्चिम एशिया के हालातों पर लगातार नजर रखी जा रही है और परिचालन योजनाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। स्थिति सामान्य होने पर उड़ानों को दोबारा शुरू करने को लेकर फैसला लिया जाएगा। एयरलाइन ने यात्रियों के धैर्य और सहयोग के लिए आभार जताते हुए दोहराया कि सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।