बेतिया पुलिस लाइन में सिपाही ने साथी जवान को मारी 11 गोलियां, मौके पर मौत, आरोपी जवान हिरासत में

खबर शेयर करें

बेतिया (पश्चिम चंपारण)। बेतिया पुलिस लाइन से रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में एक सिपाही ने अपने ही साथी जवान को इंसास राइफल से गोलियों से भून डाला। घटना में सिपाही सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर सिपाही परमजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस लाइन में तैनात सिपाही परमजीत और सोनू कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते परमजीत ने अपनी इंसास राइफल से फायरिंग शुरू कर दी। चश्मदीदों के अनुसार, उसने एक के बाद एक कुल 11 गोलियां चलाईं, जिससे सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज से पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ-हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं पर हुआ समझौता

घटना के बाद आरोपी जवान अपनी राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़ गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे काबू में लिया और हिरासत में ले लिया। वर्तमान में मुफस्सिल थाना में एसडीपीओ विवेक दीप द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी का छात्रों से संवाद, बोले- ‘चिप से लेकर शिप तक सब कुछ यहीं बनेगा’

घटना की सूचना मिलते ही चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों सिपाही कुछ दिन पहले ही सिकटा थाने से बेतिया पुलिस लाइन स्थानांतरित होकर आए थे और एक ही यूनिट में कार्यरत थे। दोनों के बीच पहले से आपसी विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, बाहरी दखल स्वीकार नहीं

फिलहाल मृतक सिपाही सोनू कुमार का शव पुलिस बैरक में ही रखा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच हर पहलू से शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page