खबर का असर: कुमाऊं में टैक्स चोरी पर जागा विभाग, कथित ट्रांसपोर्ट एजेंटों पर कार्रवाई की तैयारी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में टैक्स चोरी के बड़े नेटवर्क के खुलासे के बाद अब जिम्मेदार विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। बताया जाता है कि ट्रांसपोर्ट कारोबार की आड़ में चल रही कथित अवैध गतिविधियों को लेकर विभागीय अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका की सख्ती: खूंखार अपराधियों की सूची में 89 भारतीय नागरिक शामिल

सूत्रों के अनुसार, टैक्स चोरी के इस खेल में शामिल कथित ट्रांसपोर्ट एजेंटों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। विभागीय टीमें इन गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और पूरे सिंडिकेट की गहन जांच की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : देहरादून और नैनीताल में राजभवन का नाम बदला, अब कहलाएगा ‘लोक भवन’...आदेश जारी

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार विभाग टैक्स चोरी के इस संगठित खेल पर पूरी तरह लगाम कस पाएगा, या फिर इसमें शामिल कथित एजेंट एक बार फिर सिस्टम की आंखों में धूल झोंककर बच निकलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई...देशी, अंग्रेजी व कच्ची मदिरा की भारी खेप जब्त

फिलहाल पूरे मामले पर सबकी नजरें टिकी हैं, अब देखना यह है कि कार्रवाई कितनी तेज और कितनी प्रभावी होती है।