त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर भीषण आग: दोपहिया पार्किंग में खाक हुए 200 से अधिक वाहन, यात्रियों में अफरा-तफरी

खबर शेयर करें

नई दिल्ली/त्रिशूर। केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर–2 के पास स्थित दोपहिया वाहन पार्किंग में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर 200 से अधिक मोटरसाइकिल और स्कूटर पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जिससे यात्रियों और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरे पार्किंग क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस पार्किंग में प्रतिदिन 500 से अधिक दोपहिया वाहन खड़े किए जाते हैं, ऐसे में नुकसान और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। आशंका है कि खड़ी गाड़ियों में मौजूद ईंधन के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर मद्रास हाई कोर्ट सख्त, सोशल मीडिया बैन पर विचार का सुझाव

घटना की सूचना मिलते ही फायर एंड रेस्क्यू सर्विस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला क्रिकेट में भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका का 5-0 से सूपड़ा साफ, हरमनप्रीत की कप्तानी पारी बनी जीत की नींव

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही स्टेशन परिसर में सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी: ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर के बाहर से आदमकद प्रतिमा गायब

इस घटना के बाद यात्रियों में रेलवे परिसरों में पार्किंग और अग्नि सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

You cannot copy content of this page