मेक्सिको में भीषण रेल हादसा…13 यात्रियों की मौत, 98 घायल, राष्ट्रपति शिनबाम ने जताया शोक

खबर शेयर करें

मेक्सिको सिटी/ओक्साका: मेक्सिको के ओक्साका राज्य में निजांडा शहर के पास हुए भीषण रेल हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 98 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रपति शिनबाम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि नौसेना सचिवालय ने 13 मौतों की पुष्टि की है। उनके निर्देश पर केंद्र और राज्य सरकार की राहत एवं बचाव एजेंसियां घटनास्थल पर तैनात हैं। ओक्साका के गवर्नर सोलोमन जारा को घायलों के इलाज और पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत, पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका

60 से अधिक घायल अस्पतालों में भर्ती
गवर्नर सोलोमन जारा ने बताया कि हादसे के समय ट्रेन में करीब 250 यात्री सवार थे, जिनमें से 139 यात्री सुरक्षित हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 11 घायल स्यूदाद इक्स्टेपेक जनरल हॉस्पिटल में, 22 घायल जुचिटान जनरल हॉस्पिटल में, 29 घायल माटियास रोमेरो IMSS ज़ोन हॉस्पिटल में, 5 गंभीर घायल तेहुआंतेपेक जनरल हॉस्पिटल में 5 अन्य घायल सलीना क्रूज जनरल हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कठुआ में दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 4-5 आतंकियों को घेरा

सोशल मीडिया पर सामने आईं भयावह तस्वीरें
हादसे के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में घटनास्थल की भयावह तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। एक्स हैंडल @pastormatias02 और @raulbrindis पर साझा वीडियो में क्षतिग्रस्त ट्रेन और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल साफ नजर आ रहा है।

रणनीतिक महत्व का रेल मार्ग
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह रेल सेवा प्रशांत महासागर और मेक्सिको की खाड़ी को जोड़ती है। इसकी शुरुआत साल 2023 में तत्कालीन राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्राडोर ने की थी। सरकार इसे तेहुआंटेपेक कॉरिडोर के तहत एक रणनीतिक परियोजना के रूप में विकसित कर रही है, जिसका उद्देश्य दक्षिणी मेक्सिको में बुनियादी ढांचे और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को मजबूती देना है।

यह भी पढ़ें 👉  कश्मीर घाटी में भूकंप से दहशत, सुबह-सुबह धरती हिली

सरकार ने जताई संवेदना
राष्ट्रपति शिनबाम ने कहा कि नौसेना सचिव और गृह मंत्रालय के उप सचिव को घटनास्थल पर भेजा गया है, ताकि वे मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करा सकें।

You cannot copy content of this page