हाथरस (सादाबाद)। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के निकट सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक निजी डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
दिल्ली से राजस्थान जा रहा था परिवार
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इको कार में सवार सभी लोग दिल्ली से राजाखेड़ा (राजस्थान) की ओर जा रहे थे। बस की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि घायलों को खंदौली थाना क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे में मृतक
विजय (30 वर्ष), पुत्र सुखराम बघेल, निवासी सुडरई, थाना शमशाबाद, आगरा
पिंकी (38 वर्ष), पत्नी विजय, निवासी शमशाबाद, आगरा
नाथू देवी (65 वर्ष), पत्नी अमर सिंह, निवासी रोई खास, शमशाबाद, आगरा
दिनेश (55 वर्ष), पुत्र हुकम सिंह, निवासी गंगोलिया पुरा, थाना राजाखेड़ा, धौलपुर (राजस्थान)
सुनीता (51 वर्ष), पत्नी दिनेश, निवासी गंगोलिया पुरा, राजाखेड़ा, धौलपुर
लोकेश (35 वर्ष), पुत्र भूरी सिंह, निवासी चमोली घर, थाना राजाखेड़ा, धौलपुर
घायल
मनोज (29 वर्ष), निवासी बाजना, राजाखेड़ा, धौलपुर
रानी (28 वर्ष), पत्नी मनोज
वीरेंद्र (37 वर्ष), निवासी गद्रपुरा, राजाखेड़ा
पूनम (15 वर्ष), पुत्री पप्पू, राजाखेड़ा
आर्यन (10 वर्ष), पुत्र अजय, थाना बाह, आगरा
अंशु (7 वर्ष), पुत्री अजय
प्राची (3 वर्ष), पुत्री विजय
आयुष (2 वर्ष), पुत्र विजय
आयुष (13 वर्ष), पुत्र वीरेंद्र
जयदीप (4 वर्ष), पुत्र मनोज
(अन्य घायलों का उपचार जारी)
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और असावधानी की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार के खतरे को उजागर करता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और गति सीमा का पालन करने की अपील की है।
