राशिफल 31 जनवरी

खबर शेयर करें

मेष
मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कोई बड़ी डील फाइनल करने में सफलता मिलेगी। कारोबार में आपकी कमाई बढ़ने से आपको खुशी होगी। आर्थिक लाभ मिलने का भी संयोग बनेगा। आप परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे इन्हें फायदा मिल सकता है। विदेश में शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।

वृषभ
वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप माता-पिता को देव स्थान की यात्रा पर ले जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको कारोबार के सिलसिले में भी यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको सफलता मिलेगी। आपको अधिकारियों के साथ अपने रिश्ते बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आज आप अपनी शाम दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कुछ नए लाभदायक अवसर मिल सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। आज आपके मन में कारोबार को लेकर कुछ नई योजनाएं आएंगी जिनसे आपको फायदा होगा। आज इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों और वरिष्ठों के सहयोग की आवश्यकता होगी। आपके लिए सलाह है कि अभी आप जोखिम वाले निवेश में धन लगाने से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 20 दिसंबर

कर्क
कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप किसी पुराने मित्र या परिचित से मिल सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का संयोग बन सकता है। आपको आज किसी लंबित कार्य के पूर्ण होने की खुशी होगी। आपको नौकरी में भी आज के दिन अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। किसी खोई हुई वस्तु के मिलने की आपको खुशी हो सकती है।

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र के साथ ही साथ पारिवारिक और सामाजिक कारणों से भी समय निकालना होगा। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बनाए रखने के लिए आज आप जीवनसाथी की कोई बड़ी डिमांड पूरी कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपके कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में रुकावट पैदा कर सकते हैं इसलिए अपना काम आज सतर्कता से करें। बिजनेस में संयम और मधुर वाणी से आप आज लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। नौकरी में आज काम का दबाव अधिक रहने से सिरदर्द महसूस कर सकते हैं। आज शाम के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपके लिए जरूरी है कि महत्वपूर्ण कार्यों को दूसरों के भरोसे न छोड़ें। बिजनेस करने वाले लोग आज अगर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे तो यह उनके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको आज शिक्षा के प्रति भी ध्यान देने की जरूरत है।

तुला
तुला राशि के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आपको आज कोर्ट कचहरी के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा, आपको पैतृक संपत्ति से संबंधित मामले में भाग्य का साथ मिलेगा, फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। अगर आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे तो वह पूरा होगा। बिजनेस में आपको आज अच्छी कमाई होगी। शाम के समय आपको अपने आस-पड़ोस में किसी विवाद में पड़ने से बचना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 17 जनवरी

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप अपनी नौकरी व्यवसाय में कुछ नवीनता लाकर भविष्य में इसका लाभ ले सकते हैं। अगर परिवार में लंबे समय से कोई कलह चल रही है तो वह आज खत्म हो सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल प्रेमपूर्ण और शांतिपूर्ण रहेगा। आज आपको कारोबार में दिन भर छोटे-छोटे लाभ के मौके मिलते रहेंगे। नौकरी में आपको आज अपना काम समय पर निपटाने के लिए टीमवर्क के साथ काम करना होगा।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप अपने दैनिक कार्यों से आगे बढकर कुछ नया काम करेंगे जिससे आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। कारोबारियों को आज आर्थिक विषयों को लेकर उलझन हो सकती है। किसी डील को फाइनल करने में आपको तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपका प्रभाव बढेगा। आज आपके घर के लोग आपको सम्मान देंगे और आपकी बात भी सुनेंगे।

मकर
मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप अपना काम तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आपके कई अटके काम भी आज पूरे होंगे। सितारे बताते हैं कि, आपको अपने बेटे या बेटी की शिक्षा से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो अपने जीवनसाथी की सलाह जरूर लें, इससे सही निर्णय ले पाएंगे। आज कई तरह के काम हाथ में आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है, लेकिन फिर भी आपको अपनी बुद्धि से सही निर्णय लेकर स्थिति को संभाल पाएंगे। आपको आज किसी उलझे काम को सुलझाने में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 18 दिसंबर

कुंभ
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका स्वास्थ्य आज नरम गरम रह सकता है। आपको अपनी दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखना होगा। आज आप कोई भी फैसला लें तो जल्दबाजी में न लें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। हर काम सोच-समझकर करें। बिजनेस करने वाले लोगों को आज लाभ मिलेगा, शाम का समय विशेष रूप से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने बच्चों के लिए कुछ प्लान कर सकते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा में भी आप सहयोग करेंगे।

मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज अपनी बुद्धि कौशल से किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। आप आज अपने बात व्यवहार से कारोबार में सफलता पाएंगे। शाम के समय आप अपने घर में पूजा-पाठ, हवन आदि का कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। आपको आज माता पिता के द्वारा लाभ मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में आप आज सफलता पाएंगे। आपको आज मामा मौसी की ओर से भी फायदा मिल सकता है।