मेष
आज मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। आप आज अपने घर परिवार के लिए कोई कीमती चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और विश्वास बढेगा। जमीन जायदाद से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। जिन लोगों को नौकरी के लिए आवेदन किया है उन्हें कोई सकारात्मक और अच्छी खबर मिल सकती है।
वृषभ
वृषभ राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपको आज अपने हर काम में सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में आपका उत्साह चरम रह सकता है। आप अपने प्रेमी के लिए आज का कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपकी योजना आज सफल रहेगी और आपको आज कमाई के कुछ नए मौके मिलेंगे। शेयर में निवेश करना जोखिम भरा फैसला हो सकता है। जो लोग खाने-पीने की चीजों का कारोबार करते हैं उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। शुगर के मरीजों को आज अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन उलझन भरा रहेगा। आपको आज अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा। आपको आज कोई नई जानकारी मिल सकती है जिससे आप हैरान रह सकते हैं। कागजी काम के मामले में आपको बहुती ही सतर्क रहना होगा बिना पढे किसी कागजात पर हस्ताक्षर न करें। वैवाहिक जीवन में आपको आज प्रेम और सहयोग मिलेगा।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा और आपकी कोई बड़ी चिंता परेशानी भी दूर होगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। धन वृद्धि के प्रयास सफल होंगे और आपकी कमाई में भी वृद्धि होगी। आपको आज अधिकारी वर्ग से कोई नई जिम्मेदारी और टारगेट मिल सकता है। लव लाइफ में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी।
सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। महिलाओं को आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलेगा। वाहन सुख भी आपको आज मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपके व्यापार में कुछ नए बदलाव होंगे, जिसका आप फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ नए मौके मिलेंगे और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
कन्या
कन्या राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको अपनी क्षमता और योग्यता का पूरा लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा भी आज बढेगा। लेकिन प्यार के मामले में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। आज आप अपने पराक्रम और साहस के बल पर आर्थिक लाभ और सम्मान भी पाएंगे। आज व्यापार में आपकी कमाई बढेगी।
तुला
तुला राशि के लोगों को आज भाग्य का साथ सहयोग मिलेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। आप आज अपनी लाइफ में कुछ नयापन लाने के लिए अपनी दिनचर्या और कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। होटल और रेस्तरां का काम करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। बिजनेस के मामले में आज का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन सलाह है कि प्रॉपर्टी के काम में आज जल्दबाजी करने से बचें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार को सितारे बताते हैं कि आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। व्यक्तिगत कार्यों की अपेक्षा सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप अपने व्यवहार और वाणी से वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बनाए रख पाएंगे। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों को मन मुताबिक डील मिल सकती है। बिजनेस में आपको लाभ का कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी।
धनु
धनु राशि के जातक आज अपने व्यवहार और कार्यक्षमता से उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपके अधिकारी और सहकर्मी आप पर भरोसा करेंगे और आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। जो लोग जमीन या मकान में निवेश करना चाह रहे हैं उनकी चाहत पूरी होगी। आपको किसी अज्ञात स्रोत से धन का लाभ हो सकता है। अगर आप किसी बैंक या संस्था से लोन लेने की सोच रहे हैं तो इस काम में आप सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई से तालमेल बनाकर रखें।
मकर
मकर राशि के जातक आज जीवन को बहुत ही व्यावहारिकता के साथ संभालेंगे। आप दूसरों की मदद के लिए अपनी खुशी और चाहतों के साथ भी समझौता कर सकते हैं। जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी चल रही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा और रिश्तों में प्रेम और तालमेल बढेगा। कारोबार में आपको आज लाभ मिलेगा। अगर आप किसी कारण से लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कामयाबी मिल सकती है। यात्रा पर खर्च का भी संयोग बन रहा है।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज किस्मत का साथ मिलेगा और इनके हर प्रयास सफल होंगे। आपको आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। आप वाक्पटुता और चतुराई से आज लाभ पा सकेंगे। लाभ लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपकी रुचि आज धर्म अध्यात्म में रहेगी और इस पर आप चिंतन मनन भी कर सकते हैं। आपको आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का भी मौका मिल सकता है।
मीन
आज मंगलवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। आपको आज भाई बहनों से सहयोग और लाभ मिलेगा। घर परिवार में आपसी सामंजस्य रहने से आपको खुशी होगी। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले ले सकते हैं। कमाई बढाने के लिए आप कुछ अन्य स्रोतों पर भी आज विचार करेंगे। कुछ नया काम करने का विचार भी आपके मन में आएगा। वैसे नौकरी में आपके ऊपर काम का दबाव बना रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर भी आप चिंतित हो सकते हैं।