राशिफल 04 अप्रैल 2025

खबर शेयर करें

मेष
मेष राशि के लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत से बढ़कर लाभ मिलने वाला है। कुछ नए अवसर मिलने से भी आपको आज खुशी होगी। कारोबार में आज का दिन धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज इसमें आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन भी आपका आज सुखद रहेगा। छोटे भाई बहनों से सहयोग मिल पाएगा। आप अपनी बातों और व्यवहार से भी आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों का दिन आज लाभदायक रहेगा। लेकिन काम का दबाव अधिक रहने से व्यस्त रहेंगे। आपको आज किसी भी मामले में जल्दबाजी में और दूसरों के प्रभाव में आकर फैसला लेने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। शिक्षा और शिक्षण कार्य के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको लव लाइफ में प्रेमी से खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन आपका आज खुशहाल रहेगा। बच्चों के साथ आपको आज मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी सूचना या खबर से आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। पूर्व में किए काम का भी आपको आज फायदा मिलेगा।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। आपके बच्चे आज शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। व्यापार में आपको किसी वरिष्ठ सदस्य या अनुभवी व्यक्ति की सलाह का फायदा मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, लेकिन आपको प्रेमी से कुछ शिकायत भी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 17 फरवरी

कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव वाला रह सकता है। आपको आज अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। आपके कई काम आज अटक सकते हैं या किसी वजह से टल भी सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपने प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में भी आपको आज अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। आपके लिए सलाह है कि अति उत्साह में कोई भी फैसला लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपने कार्यस्थल पर विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने बच्चों की विदेश में शिक्षा के लिए भेजने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको इसका फायदा मिलेगा। आप अगर फैमिली बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको आज परिवार के सहयोग से फायदा मिलेगा। आप आज एक से अधिक स्रोत से भी कमाई कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी आपको आज सुख सहयोग मिलेगा। बाहरी खानपान से आपको परहेज रखना होगा।

कन्या
कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। कार्य व्यवसाय के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज सफल रहेगी। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को लाभ के मौके मिलते रहेंगे,आर्थिक स्थिति आपकी आज बेहतर होगी। आप आज धर्म कर्म के कार्यों में भी दान पुण्य कर सकते हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा।

तुला
तुला राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन अनुकूल और सकारात्मक रहेगा। आपके परिवार में आज कुछ शुभ मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आपको किसी पुराने मित्रों से मिलने का भी मिलेगा। आपको आज परिवार में जीवनसाथी और बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज किसी वरिष्ठ सदस्य से मार्गदर्शन और सहयोग भी मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आपको आज भाग्य खुशी प्रदान कर रहा है। अगर कार्यक्षेत्र में आपका अपने अधिकारी से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो आज स्थिति थोड़ी बेहतर होगी और आपको कुछ नए मौके भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 2 जनवरी

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला सा रह सकता है। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। जो लोग धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह बेहतर रहेगा, जल्दबाजी में कोई निवेश न करें। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके लिए दिन सकारात्मक परिणाम दिलाने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता होगी।

धनु
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज बुद्धि और चतुराई से सफलता पाएंगे आपके विरोधी और शत्रु चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे। लेकिन आपको आज पारिवारिक जीवन में पिता की सेहत को लेकर चिंता और परेशानी हो सकती है। वैसे सामान्य रूप से आपका पारिवारिक जीवन आज सुखद रहेगा। आपको आज संतान की ओर से भी खुशी मिलेगी। किसी सरकारी क्षेत्र में आपका काम फंसा है तो आपको आज इसमें सफलता मिलने वाली है। आप आज बिजनेस में साझेदारों से भी पूरा सहयोग पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 5 फरवरी

मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम और अवसर मिल सकता है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को अचानक धन लाभ मिलने का योग है। अगर आज आप किसी व्यापारिक या कारोबारी यात्रा पर जाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खान पान के मामले में आज आपको संयमित रहना होगा नहीं तो आपको आज उदर रोग से संबंधित समस्या हो सकती है।

कुंभ
आर्थिक मामलों में आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा जिससे आप आज उत्साहित रहेंगे। अगर आप निजी जीवन में कुछ परेशानियों से जूझ रहे हैं तो इसमें आपको राहत मिलेगी। यदि परिवार में भाई-बहनों के बीच कोई मनमुटाव है तो आज कुछ भी सोच समझकर बोलें नहीं तो उनकी नाराजगी और बढ सकती है। कार्यस्थल पर आपके सुझावों का स्वागत किया जाएगा। किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ मिलेगा।

मीन
आज शुक्रवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। वैसे आपको आज सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग भी मिलेगा। आप अपने बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। आप अपने परिवार में सुख-शांति बनाए रखने में सफल रहेंगे। किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से आपको प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी।